पहल 100

जयतु भारत

बहुत दिन पहले                                   
नेहरू जी के पास रूस से भेजा गया एक रोबोट था
जो हजार बार - हरे राम का जाप कर सकता था
अपने मुँह से केवल एक मिनट में।
वल्लभ भाई जी के पास बिरला से उधार लिया एक गांधी (रोबोट) था
जो चरखे पर एक घंटे के अंदर                           
सूत के दस गोले बुन सकता था।
विक्रम साराभाई ने घोषणा की गणतंत्र दिवस पर
मैं ट्राम्बे में विज्ञान के लिये एक नया तीर्थस्थल बनाऊँगा।
दिल्ली के लाल किले में गधे सीपूँ सीपूँ करते हैं
गधों को पालनहार धोबी उन्हें खिलाते हैं
'हरिजन' समाचार पत्र की पुरानी प्रतियों को
चीरकर और गस्से बनाकर
आज साधू बाबा लोग उद्घोष करते हैं
'पोखरन' में एक पगोडा बनाएँगे
'नवबुद्ध' की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिये
मैं हर्षातिरेक से चिल्लाता हूँ
'जयतु भारत! जयतु।'
- थागजंग इबोपिशक
शिक्षाविद और कवि इंफाल मणिपुर के हैं और 1997 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। अनुवाद-उदयभानु पाण्डे

Login